पीरटांड़ में निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का कैंडल मार्च, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गिरिडीह विधानसभा के भाजपा पीरटांड़ मंडल अंतर्गत पांडेडीह मे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री संजय सोरेन एवं भाजपा नेता श्री दरबारी मुर्मू की अगुवाई में झारखंड की आदिवासी बेटी निशा भगत की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवघर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक की उपस्थिति में संपन्न हुआ
मौके पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की निशा भगत सरना धर्म के अनुयाई एवं समाजसेवी थी ,जिनके द्वारा धर्मांतरण का विरोध करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक कुर्तियो को उजागर किया जाता रहा है जिससे हेमंत सरकार के पुलिस पदाधिकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था जिसे तंग आकर निशा भगत ने आत्महत्या कर ली, एक तरफ हेमंत सरकार जहां महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है वहीं दूसरी तरफ आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार एवं हत्याएं हो रही है जिसे रोकने में हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल है, उक्त घटना को लेकर कैंडल मार्च के माध्यम से मांग है की नामजद व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तारी की जाए उनके आश्रितों को उचित मुआवजा दिया गया एवं उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए
कैंडल मार्च में चेतलाल मरांडी ,सुनित मरांडी ,कारू मरांडी, रूपलाल मरांडी ,मोहन मरांडी, पूरन बेसरा, मंगर किसकु सहित दर्जनों आदिवासी पुरुष एवं महिलाएं थी,

You may have missed