पांकी के ढुब में किसान की धारदार हथियार से की गई हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पांकी के ढुब में किसान की धारदार हथियार से की गई हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

​पांकी थाना क्षेत्र के ढुब गांव में सोमवार की रात धारदार हथियार से गुनी भुईया उम्र लगभग 50 वर्ष नामक किसान की हत्या कर दी गई , घटना के कुछ देर बाद परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हालांकि घटना के बाद से मृतक की पत्नी सुबह तक फरार रही, वही ​मृतक के दो बेटे हैं जो घटना के समय घर पर ही मौजूद थे, जिनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।
वहीं घटना के दूसरे दिन सुबह घर लौटी मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना को लेकर ग्रामीणों को आशंका है कि आपसी विवाद में इस घटना को किसी अपने ने ही अंजाम दिया है।