पांकी के परसांवा में सोहराई जतरा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पांकी के परसांवा में सोहराई जतरा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पांकी
पांकी प्रखंड क्षेत्र के परसांवा में सोहराई जतरा पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उमेश यादव सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को रोजगार मिलता है साथ ही मनोरंजन के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है, उन्होंने कार्यक्रम की आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति को सहेजने में आदिवासी समाज के लोगों का विशेष महत्व है, उन्होंने जतरा समिति के लोगों
को सम्मानित भी किया, सोहराई जतरा पूजा के अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मौके पर शिक्षक राजन कुमार संजय यादव गुंजन यादव के अलावे समिति के अध्यक्ष अखिलेश उरांव, सचिव संजय भुइयां, संदीप जी, गुंजन यादव, संजय यादव, पंकज यादव, हेमंत यादव सहित समिति के कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।