निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा के नेतृत्व में नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट द्वारा दीपावली पर मिठाई वितरण

  • निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा के नेतृत्व में नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट द्वारा दीपावली पर मिठाई वितरण*

सेवा ही साधना, समाज ही परिवार—इस पावन भावना के साथ निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा के मार्गदर्शन और सक्रिय नेतृत्व में नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट ने दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर सतबरवा प्रखंड के ग्राम बकोरिया, हरी टोला, पिपरा टोला तथा ग्राम जोड़ा में मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

अकलू बाबा के स्वयंसेवकों ने गांव-गांव पहुंचकर बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को मिठाई भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस सेवा भाव से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नितेश कुमार उर्फ अकलू बाबा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट, निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा के नेतृत्व में लगातार समाज सेवा के कार्यों से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है। दीपावली जैसे त्योहार पर किए गए इस वितरण कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश और मजबूत किया।

You may have missed