सौतेले बेटे की पत्नी के साथ नाजायज़ संबंध, राज खुलने पर ससुर ने उठाया खौफनाक कदम

0
images

सौतेले बेटे की पत्नी के साथ नाजायज़ संबंध, राज खुलने पर ससुर ने उठाया खौफनाक कदम झांसी में र‍िश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध बन गए। बहू अपने पत‍ि को नींद की गोली खि‍लाकर रोज रात में ससुर के पास चली जाती थी। यही नहीं दोनों एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। ये नाजायज रिश्ता परिवारवालों के सामने आ गया, ज‍िसके बाद ससुर ने जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर माफी भी मांगी।
टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 48 वर्षीय मुकेश (काल्पनिक नाम) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी।
ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध थे। सुधा देवी ने बताया, बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बहू ने पांच महीने से उसे घर नहीं आने दिया। वह बेटे को डरा-धमकाकर रखती थी। भाई दूज पर दोनों उसकी हत्या की बात कह रहे थे, जिसको उसने सुन लिया था। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। वह डरकर भाइयों का टीका करने का बहाना बनाकर मायके चली गई। घर पर बहू और ससुर रह रहे थे। उसने दोनों के रिश्तों के बारे में सभी को बता दिया था।
जहर खाकर दी जान
सुधा ने बताया क‍ि वह मायके में थी, तभी शनिवार को पति का फोन आया और बोला, मैं जहर खा रहा हूं, मैंने गलत क‍िया है और ज्‍यादा शराब पी ली है। इसके बाद फोन कट गया। बाद में पता चला कि पति ने जहर खा लिया है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *