मॉडर्न किड्स पैराडाइज में दीपावली की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रंगोली और दीयों से मनाया उत्सव

मॉडर्न किड्स पैराडाइज में दीपावली उत्सव की धूम – नन्हे-मुन्नों ने मनाया दीपों का त्योहार

मॉडर्न किड्स दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस उत्सव में कक्षा पीजी से केजी-II तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपनी स्क्रैप बुक में दीपावली से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ की। उन्होंने रंग-बिरंगे दीये, रंगोली और शुभ दीपावली के सुंदर चित्र बनाए। इसके बाद सभी बच्चों ने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात बच्चों ने फुलझड़ियों और पटाखों के साथ खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर को दीयों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण बहुत ही मनोरम लग रहा था। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। डायरेक्टर संगीता शर्मा ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने कामना की कि बच्चों के जीवन में हमेशा ज्ञान, संस्कार और खुशियों का प्रकाश बना रहे। उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल जी. सी. वर्मा ने कहा कि बच्चों ने दीये, रंगोली और सुंदर चित्र बनाकर दीपावली के महत्व को बहुत अच्छे से समझा। दीपावली सच्चाई, प्रेम और एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि बच्चे सुरक्षित रहकर, बड़ों का सम्मान करके और मेहनत से पढ़कर अपने जीवन को रोशन करें। उन्होंने सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने इस दिन का खूब आनंद लिया और सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

You may have missed