गढ़वा के 8 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन, हैदराबाद में दिखाएंगे दमखम
गढ़वा: राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन, 14 से हैदराबाद में दिखाएंगे दम
गढ़वा:
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिला से 8 प्रतिभावान बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होना सुनिश्चित है।
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर आयोजित जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों की सूची (आयु वर्गवार):
अंडर-14 आयु वर्ग: आस्तिक कुजूर
अंडर-16 आयु वर्ग: गौरव कुमार, निखिल विश्वकर्मा, सौरभ शुक्ला, मयंक कुमार रवि, आशु कुमार, प्रिंस कुमार ठाकुर और इमामुल हक।
11 नवंबर को रवाना होगी टीम:
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की यह युवा टीम आगामी 11 नवंबर 2026 को हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी। टीम के साथ कंचन कुमार टीम मैनेजर सह टीम कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

