वाहन जब्ती के बजाय ऑनलाइन चालान काटकर छोड़ने की मांग, सोनू यादव ने परिवहन पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

आम जनता की समस्याओं को लेकर परिवहन पदाधिकारी को सौंपा आवेदन।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री सोनू यादव जी ने आम जनता की परेशानियों को देखते हुए आज जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा को आवेदन सौंपकर एक महत्वपूर्ण मांग रखी।
उन्होंने मांग की कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को थाना या परिवहन विभाग द्वारा दो-तीन दिनों तक जब्त रखने के बजाय ऑनलाइन चालान काटकर वाहन छोड़ने की व्यवस्था की जाए।
अक्सर लोग जरूरी कार्यों या आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रा कर रहे होते हैं। ऐसे में वाहन जब्त होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उनके जरूरी काम भी प्रभावित होते हैं।