स्लग – मेराल में भाजपा का हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

स्लग – मेराल में भाजपा का हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

एंकर – गढ़वा जिले के मेराल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

वीओ 1 – भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के तहत दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, नारी सम्मान की रक्षा करो, महिलाओं को सुरक्षा दो और भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

वीओ 2 – मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खराब कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं में कथित लूट-खसोट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

वीओ 3 – पुतला दहन कार्यक्रम में मुखिया राम प्रताप शाह, भोला पासवान, राधेश्याम यादव, आनंद चंद्रवंशी, सिकंदर पासवान, धर्मेंद्र सिंह, सुग्रीव शाह, देवकांत ओझा, अमित शाह, अर्जुन शाह और विकास प्रजापति समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही।