पलामू में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 10 पशु बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के विरुद्ध पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट
दिनांक – 01/11/2026

एंकर – पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार विश्रामपुर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे कुल 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विश्रामपुर थाना काण्ड संख्या–87/2026, दिनांक–01.11.2026, धारा–317(5)/3(5) बी०एन०एस०, 12/13 झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 एवं धारा–11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

  1. गुड्डू कुमार, उम्र–24 वर्ष, पिता–कृष्णबल्लभ सिंह, ग्राम–रघुनाथपुर, पोस्ट–मोथा, थाना–काराकाट, जिला–रोहतास (बिहार)।

बरामद एवं जब्त सामानों का विवरण :-

  1. कुल 10 (दस) गोवंशीय पशु।
  2. ब्लू रंग का विवो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन।
  3. सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या–BR44GA5566।

छापामारी दल :-

  • परि० पुलिस उपाधीक्षक श्री मृत्युंजय गोप।
  • पु०अ०नि० श्री ऋषिकेश कुमार दुबे, थाना प्रभारी, विश्रामपुर।
  • स०अ०नि० श्री नरसिंह उराँव एवं
    विश्रामपुर थाना के सशस्त्र बल।

पलामू पुलिस की अपील :

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।