अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगा अंतरराष्ट्रीय रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
अयोध्या में आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव को इस बार अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक स्वरूप देने की तैयारी की गई है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड सहित पांच देशों के कलाकार अपनी-अपनी पारंपरिक शैली और भाषा में रामलीला का मंचन करेंगे। इस आयोजन के तहत अयोध्या में कुल 12 विशेष मंच (छह छोटे, चार मध्यम और दो बड़े) तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर देश-विदेश के लगभग 2,500 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही, भारत के विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति के माध्यम से रामकथा के अनूठे रंग भी इस वैश्विक उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

