ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि मामले में नया जमानती वारंट जारी
एंकर – यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2018 के मानहानि मामले में उनके खिलाफ नए जमानती वारंट जारी किए हैं। यह मामला विकास संस्कृत्यायन नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया।
वीओ 1 – जानकारी के अनुसार, शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो के माध्यम से उन्हें बदनाम किया है। इसी मामले में अदालत ने ध्रुव राठी के खिलाफ नए जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।
वीओ 2 – गौरतलब है कि यह मानहानि का मामला वर्ष 2018 से जुड़ा हुआ है। फिलहाल अदालत के इस आदेश का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है। ऐसे में मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

