दीपावली के बाद झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 4 नवंबर से गिरेगा तापमान; अल नीनो का भी दिख सकता है असर

दीपावली के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे खासकर रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।
वहीं, 15 दिसंबर के बाद झारखंड में अल नीनो का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव पर नजर बनी रहेगी।

You may have missed