वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ममता बनर्जी को टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी से दिक्कत, रंग पर जताई आपत्ति
वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ममता बनर्जी को टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी से दिक्कत, रंग पर जताई आपत्ति
वर्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बधाई दी है।
उनको पूरा विश्वास है कि टीम इंडिया वल्ड कप में जीत का झंडा लहरायेगी। लेकिन इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी के रंग पर एतराज जताया है। ममता ने कहा कि अभ्यास मैचों के दौरान टीम इंडिया भगवा कलर की जर्सी पहनती है।
ये एक तरह से क्रिकेट को भी भगवामय करने का प्रयास है।
इसे रोका जाना चाहिये।
उन्होंने बीजेपी का नाम लिये बिना कहा कि एक खास पार्टी के एजेंडे के तहत ऐसा किया जा रहा है।
मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया
ममता ने आगे कहा कि देश की एक खास पार्टी हर सार्वजनिक स्थान औऱ चीज का भगवाकरण करने पर आमादा है।
कहा कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कई शैक्षणिक स्थानों औऱ सरकारी दफ्तरों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। ममता ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी पहले अभ्यास के दौरान नीले रंग की जर्सी पहनते थे।
लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। ममता ने कहा, एक बार मैंने सुना कि मायावती ने अपनी मूर्तियां कुछ स्थानों पर लगवाई हैं। कहा कि ये सब चाल सत्ता हासिल करने के लिए है। कहा कि इसी तरह हर सरकारी चीज के नामकरण में अधिक से अधिक नमो शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सब बर्दाश्त के बाहर है।
बीजेपी ने जवाब दिया
ममता के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया भी आई है। इस मामले में बीजेपी नेता शिशिर बजेरिया ने कहा कि ममता दीदी का विश्व कप जीतने के लिए कामना करना स्वागत के योग्य भावना है। लेकिन भारतीय टीम का भगवाकरण करने का उनका आरोप गलत है। कहा कि उनको पता होना चाहिये भारतीय खिलाड़ियों के लिए पहले अभ्यास के दौरान नीले रंग की जर्सी पहनने का प्रावधान था। लेकिन एक कूटनीति के कारण इसका रंग बदला गया है। ममता को ये भी पता होना चाहिये कि तिरंगा के सबसे उपर भी भगवा रंग ही होता है। किसी दिन उनको तिरंगा पर भी आपत्ति हो सकती है।
