झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली, छठ पर्व तक सरकार को दिया अल्टीमेटम

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। कर्मचारियों ने सरकार को छठ पर्व तक का समय दिया है। इससे राज्य में एंबुलेंस सेवा ठप होने का खतरा फिलहाल टल गया है।
वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर नाराज कर्मचारियों ने 26 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, बातचीत के बाद कर्मचारियों की 6 मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जिसके बाद हड़ताल को टालने का फैसला लिया गया।
अब सरकार के पास छठ पर्व तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का समय है। ऐसे में देखना होगा कि तय समय सीमा के भीतर सरकार क्या कदम उठाती है और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो पाता है या नहीं।