थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने छठ महापर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों को निरीक्षण किया।

0
8799b733-3a10-4df0-9eaa-7650c7234fd2

मेराल। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने लोक आस्था व पवित्रता का चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों को निरीक्षण किया। इस दौरान सरस्वतीया नदी शिव मंदिर छठ घाट, स्टेशन रोड शिव मंदिर तालाब छठ घाट, नेनुआ मोड छठ घाट, मुड़ल टोला युरिया नदी छठ घाट के अलावे अन्य कई छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने छठ पूजा समिति के लोगों से छठ घाटों पर पहुंचने वाले मार्गों पर लाइट साउंड आदि की जानकारी लेते हुए रात्रि में श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा किया। उन्होंने तालाब छठ घाट पर पानी की गहराई की जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम से ली तथा एहतियात के लिए छठ पूजा समिति के लोगों को निगरानी करने की सलाह दी। वहीं मुड़ल टोला युरिया नदी छठ घाट पर आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम को लेकर समिति के लोगों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *