गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में मां दुर्गा विसर्जन के बाद भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गिरिडीह। सिहोडीह आम बागान स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यास की ओर से शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
भंडारे के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाया। पूजा से लेकर विसर्जन और भंडारे तक समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
भंडारे के आयोजन में समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अशोक राम, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपसचिव विजय सिंह, दशरथ प्रसाद, सोनू राम, गणेश पांडे, चुन्नू शर्मा समेत समिति के 151 सदस्यों की अहम भूमिका रही।
समिति की ओर से कहा गया कि भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

