टोरी-चंदवा फ्लाईओवर और अंडरब्रिज निर्माण की मांग, माकपा 31 अक्टूबर से करेगी धरना-प्रदर्शन
माकपा का धरना- प्रदर्शन 31 से. टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज. अंडरब्रिज पास की निर्माण को लेकर
डीआरएम के पदनाम पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
जिला प्रशासन को भी दी गई है जानकारी।
पहले इस परियोजना का प्राक्कलन 42 .84 करोड़ थी. टेंडर 6 बार हुआ
न्यु प्राक्कलन में राशि बढ़कर करीब 119 करोड़ हो गया. टेंडर अबतक नहीं निकला
टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से प्रत्येक दिन हज़ारों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं घंटों जाम में फंसे रहते है
चंदवा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2026 शनिवार से कामता चौंक में धरना – प्रदर्शन किया जाएगा टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज और अंडरब्रिज पास की निर्माण को लेकर. इस आशय की जानकारी पार्टी के राज्य कमिटि के सदस्य अयुब खान. जिला सचिव रसीद मियां ने प्रेस वक्तव्य जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन संध्या 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम की सूचना 23 अक्टूबर शुक्रवार को डीआरएम के पदनाम ज्ञापन टोरी स्टेशन अधीक्षक श्री रंजीत कुमार को सौंपा गया वहीं उक्त तिथि को ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।
आगे बताया कि आरओबी निर्माण को लेकर 03 अप्रैल 2021 को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हांथों. तत्कालीन सांसद श्री सुनील कुमार सिंह और विधायक श्री बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में किया गया था. उस समय आरओबी परियोजना की प्राक्कलन राशि 42 .84 करोड़ की थी. इसके निर्माण के लिए करीब 06 बार टेंडर हुआ एक बार संवेदक ने टेंडर ले भी लिया था लेकिन वह सरेंडर कर दिया . अब न्यु प्राक्कलन बना है जिसमें राशि बढकर करीब 119 करोड़ हो गई है . इसमें टेंडर एक बार भी नहीं निकाला।
अंडरब्रिज पास के निर्माण में भी रेलवे विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. आरओबी और अंडरब्रिज पास के निर्माण नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग जाम मे घंटों फंसे रहते है ग्रामीण और इमरजेंसी सेवा एम्बुलेंस. क्रॉसिंग जाम से ग्रामीण त्रस्त हैं बावजूद भी इसके समाधान के लिए कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है. आरओबी और आरयुबी का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो इसपर जोर डालने तथा ईस ओर ध्यान खींचने के लिए पार्टी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है।

