पवन सिंह के माफी वाले वीडियो के बीच पत्नी ज्योति सिंह का बयान वायरल, भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा तेज
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो भी वायरल हो गया । इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें ऐसा पति नहीं चाहिए, जो 10 जगह मुंह मारता हो। उनके इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर तेज हो गया |
वायरल वीडियो में ज्योति सिंह अपने जीवनसाथी को लेकर बात करती दिखाई देती हैं। इस दौरान उनकी दोस्त मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘थूककर चाटने वाला ना हो।’ यह सुनकर ज्योति जोर-जोर से हंसने लगती हैं। हालांकि, वीडियो में ज्योति सिंह या उनकी दोस्त किसी का नाम नहीं लिया |
ऐसे में इस बयान को सीधे पवन सिंह से जोड़ना महज अटकल है।
दरअसल, पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने वाले वीडियो के बाद दोनों के दोबारा साथ काम करने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में कभी लोकप्रिय रही इस जोड़ी के प्रशंसक भी उनके फिर से साथ आने की संभावनाओं को लेकर उत्सुक हैं।
वहीं, ज्योति सिंह के वायरल वीडियो को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के दोबारा साथ काम करने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इन तीनों से जुड़ी चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

