तेलोडीह में शिफू डेयरी का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे दूध, दही, पनीर समेत कई उत्पाद

तेलोडीह में शिफू डेयरी का भव्य शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी डेयरी उत्पाद

तेलोडीह: एसएसटी पेट्रोल पंप के समीप शिफू डेयरी की नई दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया।

दुकान का उद्घाटन झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद एवं तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने दुकान के प्रोपराइटर जनाब हाजी जिब्राइल साहब को दिली मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि तेलोडीह क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। आज के दौर में दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद हर घर की दैनिक जरूरत बन गए हैं। ऐसे में शिफू डेयरी का खुलना न सिर्फ तेलोडीह बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस दुकान में सभी नामी ब्रांड और लोकल कंपनियों के दूध, दही, पनीर, खोवा, केक, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पानी सहित कई अन्य गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी।

इस शुभारंभ समारोह में पंचायत समिति सदस्य शमशाद अंसारी, वार्ड सदस्य तस्लीम आरिफ, अफजल अंसारी, रिजवान आलम, शरीफ अंसारी,अबू अख्तर,वसीम अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।