गीता देवी हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, चंद्रशेखर आजाद ने 12 घंटे पहले की थी कार्रवाई की मांग
गीता देवी हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 12 घंटे पहले ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी
मेदिनीनगर, पलामू | 24 अक्टूबर 2026, शनिवार।
बसना निवासी गीता देवी हत्याकांड में पलामू पुलिस द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह मुख्य संगठन सचिव नागमणि रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गिरफ्तारी स्वागतयोग्य है, लेकिन पीड़ित परिवार की अन्य मांगें भी पूरी होनी चाहिए।
नागमणि रजक ने बताया कि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि से लगभग 12 घंटे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर झारखंड सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। उन्होंने प्रशासन से मामले में लापरवाही नहीं बरतने की अपील करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर दिया था।
उन्होंने बताया कि घटना के दिन ही पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष चंदू राम घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की और डीएसपी से बातचीत की। प्रदेश प्रवक्ता नागमणि रजक और राम कुमार रवि भी लगातार मीडिया के माध्यम से मामले को उठाते रहे। 22 अक्टूबर को पलामू के पुलिस अधीक्षक भी जांच के लिए पहुंचे थे।
नागमणि रजक ने प्रशासन की आधिकारिक चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें गहने लूटने और गला दबाकर हत्या किए जाने का उल्लेख है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों का जिक्र नहीं है। इससे मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, प्रशासन को इसपर परिजन के सामने पारदर्शी रखना चाहिए।।उन्होंने प्रशासन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर पारदर्शी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही विश्वास जताया कि प्रशासन तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा।
उन्होंने नवरात्रि के दौरान पलामू में सिंगरा में युवक की पिटाई, गीता देवी हत्याकांड और तरहसी में गोली मारकर हत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
आजाद समाज पार्टी ने मांग को दोहराते हुवे कहा है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को ₹50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए नियमानुसार शस्त्र अनुज्ञप्ति का मांग पूरा होना बाकी है,तथा आरोपियों के विरुद्ध सभी लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की। नागमणि रजक ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान हरसंभव सहयोग जारी रखेगी।
जारीकर्ता:
नागमणि रजक
प्रदेश प्रवक्ता सह मुख्य संगठन सचिव
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), झारखंड


