बिहार की राजधानी पटना में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली समुदाय के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ सिंदूर खेला की रस्म निभाई। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन इस पारंपरिक अनुष्ठान के जरिए मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस दौरान भक्तों में आस्था, श्रद्धा और मां के अगले वर्ष फिर आगमन की कामना देखने को मिली।