मधुबन में दुर्गापूजा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाजपा नेता विनोद सिंहा ने किया उद्घाटन

विजयादशमी के अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति, मधुबन में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित समाजसेवी भाजपा नेता विनोद सिंहा होकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

माँ दुर्गा की आराधना और इस पावन पर्व पर भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका छोटी बहन निशा उपाध्याय जी के सुरों से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है। इस गरिमामयी अवसर पर नंद किशोर सिंह जी, मुखिया बबीता देवी जी एवं उनके पति निर्मल जी, हीरा साव जी,सुमन जी, अमर उरांव जी, अमित जैन जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में पधारकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद ! माता रानी की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।

जय माता दी

You may have missed