दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

गिरिडीह : पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के मोहनपुर, गादी श्रीरामपुर, पूरना नगर, सेंटरपीट और मंगरोडीह सहित नगर मंडल के बाभनटोली, एकादमी स्कूल, बरमसिया एवं अरघा घाट रोड स्थित पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। विभिन्न पूजा पंडालों में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने आत्मीय संवाद किया और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा माता रानी की कृपा सभी पर सदैव बरसती रहे।

You may have missed