मेराल में आनंदमार्ग ने 56 जरूरतमंद कन्याओं के बीच बांटे नए वस्त्र और मिठाइयां

शरदोत्सव के पावन अवसर पर आनंदमार्ग प्रचारक संघ मेराल(AMPS) और आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम, मेराल (AMURT) के संयुक्त तत्वधान में जरूरतमंद 56 “कन्याओं के बीच नए वस्त्र और मिठाई का वितरण” मेराल पूर्वी पंचायत के संजयपुर के घासी जनजाति समुदाय के बीच किया गया। इकाई के सचिव सह विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि आनंदमार्ग के समाजशास्त्र के अनुसार मेराल इकाई में सामाजिक उत्साह के तहद शरदोत्सव (षष्टी से दशमी तक) मनाया जा रहा है। जिसमें मिलित ईश्वर प्रणिधान, वर्णाधान, आनंदानुष्ठान और सहभोज शामिल है। श्री मोहन ने कहा कि घासी जनजातीय समुदाय के जरूरतमंद कन्याओं के बीच नया वस्त्र और मिठाई बांटी गई। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता और जनसेवा है। यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए खुशियां लेकर आया है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।
इस कार्यक्रम में देवीशरण गुप्ता, मदन यादव,मनोज कुमार, इंजीनियर रोहित कुमार, राज मोहन, रामु कुमार,रामजी कुशवाहा, अशोक मेहता,सुनील कुमार, कुमार संकल्प, बिनेश मेहता,ओम प्रकाश रजक,गार्गी, नंदनी और प्रेरणा आदि लोग मौजूद थे।