हरिहरगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी के आवास पर भव्य कन्या पूजन, नौ कन्याओं को कराया गया भोजन

हरिहरगंज नगर पंचायत की कर्मठ अध्यक्ष श्रीमती शीला चौधरी और उनके पति श्री जानू चौधरी (उर्फ विनोद चौधरी) द्वारा इस पावन नवरात्र के शुभ अवसर पर अपने निवास स्थान पर एक अत्यंत भव्य और पवित्र कन्या पूजा का आयोजन किया गया।
​इस भक्तिमय आयोजन में देवी के नौ स्वरूपों की साक्षात प्रतीक नौ नन्ही कन्याओं के चरण पखारे गए और उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को अत्यंत प्रेम और श्रद्धा के साथ भोजन कराया गया तथा नए वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
​इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला चौधरी ने समस्त नगर वासियों को नवरात्र और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ जगदम्बा से विशेष प्रार्थना की है कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास का माहौल बना रहे। माँ दुर्गा सभी का कल्याण करें।