छठव्रतियों के बीच सौमित्र शुक्ला 18 नवंबर को दिन के 11 बजे से सूखी हुई आम की लकड़ियां वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

0
d287cb3c-dcdb-4be9-9880-b33dc9ed2845

छठव्रतियों के बीच सौमित्र शुक्ला 18 नवंबर को दिन के 11 बजे से सूखी हुई आम की लकड़ियां वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब उनका आरा मशीन(जायसवाल टिंबर) रेलवे की जमीन से हटाकर रेडमा 2 नम्बर टाउन टीवीएस शोरूम के बगल में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दशक से जायसवाल टिंबर के सौजन्य से शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट छठव्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ियों का वितरण किया जाता रहा है। छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित जायसवाल एवं डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल ने संयुक्तरूप से बताया कि सामाजिक दायित्वों के तहत इस वर्ष छठ व्रतियों के बीच 18 नवंबर को जायसवाल टिंबर के नए स्थान परिसर से सूखी आम की लकड़ियां वितरण करने का तिथि मुकर्रर की गई है।
लोक आस्था एवं शुद्धता व पवित्रता का महान पर्व छठ व्रत पर जायसवाल टिंबर पिछले 30 वर्षों से व्रतियों के बीच सूखी हुई आम की लकड़ियां वितरित करते आ रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि वितरण के समय व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए वितरण की विशेष तैयारी व व्यवस्था कर ली गयी है। ताकि सभी व्रतियों को प्रसाद बनाने के लिए सुखी हुई आम की लकड़ियां उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने छठ व्रतियों से करबद्ध अनुरोध किया है कि उक्त निर्धारित समय पर पहुंचकर आम की लकड़ी प्राप्त कर उन्हें अनुगृहीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *