कैमरे की नजर में मेदिनीनगर की दुर्गा पूजा, महाषष्ठी पर बेल पूजन, ढाक नृत्य और डांडिया की धूम
कैमरे की नजर में मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा
शुक्रवार को महा षष्ठी पूजा के बेल वरन के साथ ही दुर्गापूजा की शुरुआत हो गई। बाकी सब पंडालों में शनिवार को सप्तमी के दिन से पूजा शुरू होगी व पट खुलेंगे, जबकि बंगीय दुर्गाबाड़ी में षष्ठी के दिन से ही पूजा शुरू हो गया है। इस अवसर पर कही कही डांडिया का भी आयोजन किया गया, तो कही ढाक बाजा के साथ नृत्य कराया गया।
प्रस्तुत है महा षष्ठी पूजा व इन कार्यक्रमों की तस्वीरें
- दुर्गा पूजा के साथ काश फूलों का गहरा रिश्ता है, इसलिए काश फूलों के साथ बच्चों का दुर्गा के आगमनी रूप में फोटो शूट किया गया।
- महा षष्ठी के अवसर पर बेल पूजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भाग ली
- बेल पूजा के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
- पारंपरिक ढाक वाद्य यंत्र के साथ महिलाएं खूब नृत्य की।
- दुर्गा प्रतिमा के सामने भी नृत्य कर मां की आराधना की गई।
- शहर में आयोजित डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं ने दिखाया जोश।
- डांडिया का कार्यक्रम में बेटियों ने खूब भागीदारी निभाई।



