मेराल के देवी धाम में 65 वर्षों से दुर्गा पूजा की परंपरा कायम, कलश स्थापना के साथ भक्तिमय हुआ क्षेत्र

मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित हासनदाग के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर एवं प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र के प्रतिपदा तिथि से ही वैदिक मंत्रोंचार के साथ कलश स्थापना तथा दुर्गा सप्तशती एवं श्री रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। हासनदाग के प्रसिद्ध देवी धाम में वाराणसी से आए आचार्य पंडित श्री श्री 1008 विश्वाकांत पांडे जी महाराज के सानिध्य में विधि विधान से शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोंचार के साथ कलश स्थापना किया गया। आचार्य द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं 11 यजमानों के साथ श्री रामचरितमानस पाठ, देवी पूजि पद कमल तुम्हारे सुर नर मुनि सब हो ही सुखारे चौपाई के द्वारा संपुटित किया जा रहा है। आचार्य विश्वाकांत पांडे ने क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफल मनोरथ हो ही तुम्हारे राम लखन सिय हो ही सुखारे । हासनदाग देवी धाम परिसर में लगभग बिगत 65 वर्षों से दुर्गा पूजा का निर्वाध रूप से भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा जहां सात्विक विचारधारा एवं धर्म के लिए किया जाता है वही इस गांव की एकता अखंडता की मिसाल है गांव के सभी लोग मिलकर भव्य आयोजन करते हैं। इस तरह के धार्मिक आयोजन से धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं सांस्कृतिक विरासत के निर्वहन करने का अवसर प्रदान होता है तो दूसरी ओर आपसी कटुता को भुलाते हुए बिना भेदभाव के एकजुटता कायम रखा है।जबकि पूजा पाठ में अश्विनी चौबे कमल किशोर चौबे रंजीत चौबे लव चौबे शुभम चौबे शैलेंद्र चौबे छोटू चौबे अमितेश चौबे प्रशांत चौबे रोहित चौबे आदि लोगों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जा रहा है। वही प्रखंड क्षेत्र के मेराल, गोंदा, बाना,देवगाना ,करकोमा पेस्का दुलदुलवा चामा कुंभी ओखरगड़ा पढ़ुआ, अधौरी खोरीडीह चेचरिया सहित कई पूजा पंडालों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत किया गया।वही रात्रि में कई तरह के धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।विभिन्न पूजा पंडालो में विद्वानों द्वारा श्री रामचरित्रमानस कथा तथा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है, तो वहीं कई जगहों पर श्री रामलीला एवं श्री कृष्ण लीला का सचित्रण दिखाई जाएगी । वही इस 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक थाना प्रभारी रवि केसरी पुलिस बल के साथ दिन-रात लगे हुए हैं।