छिपा दोहर पंचायत खैराही टोला आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका चयन में ग्रामीणों का घोर विरोध
छिपा दोहर पंचायत खैराही टोला आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका चयन में ग्रामीणों का घोर विरोध
लातेहार जिला प्रखंड बरवाडी की पंचायत छिपा दोहर के खैरही टोला आंगनबाड़ी सेविका के चयन में ग्रामीण महिलाओं पुरुष का घोर विरोध हुआ ।ग्रामीणों का कहना है की अधिकारियों को चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण सेविका चयन तीसरा बार हो गया। पहले से दो उम्मीदवार थे आज फिर से चयन होने लगा चार उम्मीदवार और बढ़ गए कुल मिलाकर 6 उम्मीदवार हो गया। चार लोगों को शैक्षणिक मार्कशीट का प्रतिशत कम होने के कारण चार लोगों के हटाकर दो लोगों में चयन का प्रक्रिया किया गया। जिसमें अधिकारियों के द्वारा रूपीना कुमारी को चयन कर दिए जिससे दूसरा उम्मीदवार सीमा कुमारी के द्वारा विरोध किया गया
यह गलत चयन हुआ है दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़े में मारपीट होने लगा अधिकारियों ने उठकर जाने लगे तो उम्मीदवारों ने उनसे अपना फॉर्म मंगा नहीं देने पर जोर जबरदस्ती ले लिया गया। अंत थाना प्रभारी छिपादोहर को बुलाया गया थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझा बूझकर मामला को शांत किये। और आज का चयन प्रक्रिया को आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमंत देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बरवाडी रेशमा रेखा मिंज के द्वारा सेविका चयन प्रक्रिया को स्थगित करने की घोषणा दिया
कर चले गए ।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंस सुपरवाइजर सुमंत देवी छिपादोहर मुखिया वेरोनिका कुजूर ग्राम प्रधान मनदीप सिंह वीरेंद्र सिंह रेशमी देवी सीता देवी अनु कुमारी सरस्वती देवी लक्ष्मी देवी सोनम देवी असवंती देवी नारायण सिंह बुटान सिंह महेंद्र उरांव वासुदेव सिंह काफी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल थे


