धुरकी में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

धुरकी प्रतिनिधि।। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धुरकी प्रखंड में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान दशहरा पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सद्भाव को मजबूत करने तथा त्योहार को मिल-जुलकर मनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता धुरकी प्रखंड प्रमुख शांति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन झा, अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह और थाना प्रभारी जनार्दन राउत सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में दशहरा पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए सभी लोगों को मिल-जुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।
बैठक में पर्व के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों से अपील की गई कि वे धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखें और किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें। साथ ही, सभी समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत, एसआई सुभाष कुमार अकेला, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष इजराइल खान, सगमा जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, धुरकी जिला परिषद सदस्य सुश्री सुनीता कुमारी, सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह, इंद्रमणि जायसवाल, दामोदर जायसवाल, तेजू कोरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव को कायम रखना रहा।