झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तेज हवाओं को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम के इस बदलाव के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वहीं, 10 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

You may have missed