गिरिडीह उपचुनाव को लेकर BJP में बढ़ी हलचल, विभाकर पाण्डेय समेत कई दावेदार चर्चा में
गिरिडीह उपचुनाव: BJP के दावेदारों की सक्रियता बढ़ी, विभाकर पाण्डेय का नाम भी चर्चा में!
गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भाजपा में संभावित उम्मीदवारों की हलचल तेज होती दिख रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के कई नेता अपनी दावेदारी पेश करने और चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जता रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता विभाकर पाण्डेय का नाम भी संभावित दावेदारों की चर्चा में सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कई नेता पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी रख रहे हैं। हालांकि, गिरिडीह उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब सबकी नजर पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी है।

