छठ पूजा की तैयारी जोरों पर। महापर्व की चहल-पहल, पूजा सामग्री से सज गया बाजार

0
7b9f72ea-5fab-48a8-8448-d5e509f3452e

छठ पूजा की तैयारी जोरों पर। महापर्व की चहल-पहल, पूजा सामग्री से सज गया बाजार

छठ पूजा की तैयारी जोरों परडंडई : लोक आस्था का छठ महापर्व नजदीक आते ही इन लोगों में चहल-पहल और बढ़ गई है। छठ की तैयारी घर-घर में जोरों पर चल रही है। डंडई बाजार में छठ महापर्व को लेकर एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। हर तरफ छठ के गीत बजने एवं बाजार में छठ महापर्व से संबंधित सभी आवश्यक सामग्रियों से भरा होने के कारण बाजार गुलजार है। इधर सूप दउरा की बिक्री तेज हो गई है। श्रद्धालुओंअपने- अपने पसंद के दउरा व सूप खरीद रहे हैं। इसके साथ ही छठ पूजा की अन्य सामान खरीदने के लिये बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य रूप से डंडई बाजार में लोग छठ का सामान खरीदने दूर- दूर से आते हैं। यहां सूप 150 से 200 रुपये प्रति पीस बिका। जबकि दौरा 200 से 300 रुपये प्रति पीस बिका। वही बेना 30 से 40 रुपये झाडू, कोसी, ढकनी, दिया सहित अन्य सामानों की खरीदारी जोरों पर चल रही है। जिसे खरीदने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ इतनी थी कि चलने के लिए जगह नहीं मिल रही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *