भक्ति जागरण का पुर्व विधायक ने फीता काट कर किया उद्घाटन

0
Untitled

भक्ति जागरण का पुर्व विधायक ने फीता काट कर किया उद्घाटन

पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के कुंदरी में काली पुजा महोत्सव के मौके पर भक्ति जागरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
साथ ही मौके पर विशिष्ट अतिथि समाज सेवी दिलीप कुमार साहू पूर्वी जिला परिषद् सदस्य विजय राम के रूप में उपस्थित थे।
उद्घाटन उपरांत पूर्व विधायक को फूल माला और चुनरी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। मनुष्य को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। हमारा देश लोकतांत्रिक है। यहां सभी धर्म को पूजा जाता है।
साथ ही जागरण प्रोग्राम को शांतिपूर्वक रूप से आनंद उठाये। गायक द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर समां को भक्तिमय वातावरण में प्रवाहित कर दिया।
इस जागरण कार्यक्रम को लेकर आसपास के क्षेत्रों में आये लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
मौके पर काली पुजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय कुमार,उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार साव, सचिव रिंकू पासवान कॉन्ग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, मंदीप तिवारी, पवन सोनी, राहुल सिंह,सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *