रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ने जताया शोक, कहा—दुख की घड़ी में सोरेन परिवार के साथ खड़ा है कांग्रेस परिवार
रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ने जताया शोक, कहा—दुख की घड़ी में सोरेन परिवार के साथ खड़ा है कांग्रेस परिवार
गिरिडीह। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक क्षण है।
धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अब माता रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना किसी भी परिवार के लिए बेहद कष्टदायक होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर अब परिवार के साथ-साथ पार्टी और राज्य की बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

