CEC के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद की गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी।
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी ड्यूटी में बाधा डाली गई। इसी मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अब इस FIR को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।