शीतलपुर में किराए के मकान में इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शीतलपुर में किराए के मकान में इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज की मंगलवार रात आत्महत्या से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुमका से परिजन गिरिडीह पहुंचे।

बताया गया कि सौरव पिछले करीब एक वर्ष से शीतलपुर में किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार रात लगभग नौ बजे मकान मालिक की बेटी को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सौरव को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दुमका से गिरिडीह पहुंचे। मृतक के पिता विनय कुमार दास ने बुधवार सुबह नगर थाना पहुंचकर पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।