पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर पर NDA नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा में 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर NDA के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उसे सही नेता, सही समय और सही जगह मिली। चिराग पासवान ने पीएम मोदी के सफर को राष्ट्र सेवा का अटूट संकल्प बताया।

वहीं, JDU नेता संजय झा, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कार्यकारी यात्रा शुरू की थी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।