गिरिडीह में किसानों का 50वें दिन प्रदर्शन, जमीन संबंधी मांगों को लेकर सौंपा 10 पन्नों का ज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरना के 50 दिन पूरे होने के अवसर पर आज किसान जनता पार्टी ने धरना मैदान से गिरिडीह समाहरणालय तक, बिना घूस लिए जमीन का रजिस्टर टू देना होगा, मृत रैयतों का उत्तराधिकार नामांतरण करना होगा, गैर मजरूआ खास भूदान बकाश्त जमीन का लगान रसीद निर्गत करना होगा, वन भूमि पर दखलकार किसानों को वन पट्टा देना होगा, जमीन के सभी प्लॉट का ऑनलाइन इंट्री करना होगा, किसान सम्मान निधि योजना में घूसखोरी बंद करो,महिला किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले तिसरी के पुरुष पुलिसकर्मियों पर F.I.R. दर्ज करो, भू- माफिया हटाओ- नोटा जिताओ, नोटा जिताओ- भूमाफिया हटाओ सरीखे नारा लगाते हुए तख्ती – बैनर के साथ प्रदर्शन किया l प्रदर्शन के पूर्व धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा 27 फरवरी 2024 को ही गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने का आदेश देने के 31 महीना बाद भी भ्रष्ट और निकम्मे जन प्रतिनिधियों के दबाव में गिरिडीह डीo सीo, गिरिडीह जिला के किसानों को अपना वाजिब अधिकार पाने से रोकने के लिए दीवार बन के खड़ा है इसलिए भ्रष्ट जन प्रतिनिधियों को हटाना होगा और नोटा को जिताना होगा तभी किसानों को अपना अधिकार मिल पाएगा l किसान जनता पार्टी के युवा मोर्चा के संयोजक विक्रम मुर्मू ने कहा कि सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही सरकारी अधिकारियों पर पहले एफo आइo आरo होता था इसलिए सरकारी अधिकारी आम जनता पर जुल्म ढा रहे थे पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 24 अगस्त 2026 को अनुमंडला राजेश रेड्डी बनाम कर्नाटक राज्य के मामले में एतिहासिक फैसला देते हुए अब यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी अधिकारियों पर एफo आइo आरo करने के लिए सरकार से अनुमति लेने का जरूरत नहीं है इसलिए जो अधिकारी घूस मांगे और रंगदारी करे उस पर एफo आइo करिए, डीo सीo और और भ्रष्ट जन प्रतिनिधियों का सारा हेकड़ी अपने आप खत्म हो जाएगा l धरना प्रदर्शन के बाद किसानों द्वारा हस्ताक्षरित 10 पृष्ठ का ज्ञापन अपर समाहर्ता गिरिडीह को दिया गया lकार्यक्रम स्थल पर किसानों ने पत्रकार विजय कुमार पाठक को गिरिडीह जिला का साहसी पत्रकार के रूप में सम्मानित किया lधरना प्रदर्शन में विष्णु सिंह , अमरेंद्र सिंह, दासो मुर्मू, विजय कुमार, घनश्याम पंडित, नारायण राय संतोष चक्रवर्ती, विक्रम मुर्मू, गीता देवी, संगीता मरांडी, सुमनी सोरेन, बाटु मरांडी, ललिया देवी, सबीना हेम्ब्रम, फागु राय, राजेन्द्र यादव, कलावती देवी, शंभू राय, जहांगीर अंसारी, अफसर खान, संचित गुप्ता, सनातन तिवारी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे l