गिरिडीह में भर्ती कैंप का आयोजन, 64 अभ्यर्थियों का चयन; 18 शॉर्टलिस्ट, 30 अक्टूबर को रोजगार मेला
गिरिडीह में भर्ती कैंप का आयोजन, 64 अभ्यर्थियों का चयन; 18 शॉर्टलिस्ट
गिरिडीह जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में 5 अक्टूबर को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया।
भर्ती कैंप में कुल 6 प्रतिष्ठानों और संस्थानों ने हिस्सा लिया। इनमें Sharmin Talent Pvt. Ltd. (Genus), Credit Access Grameen Ltd, Dusky Stallion Education and Training Services Pvt. Ltd., Birsa Super Security Solution Pvt. Ltd., Freedom Employability Academy और JAI Maa Tara Security Guard Services Pvt. Ltd. शामिल रहे।
कैंप के दौरान 64 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया जाएगा और उन्हें ऑफर लेटर दिया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मनजीत के मार्गदर्शन में आयोजित इस भर्ती कैंप में स्थानीय युवक-युवतियों ने विशेष रुचि दिखाई।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के हित में 30 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
युवाओं के लिए यह रोजगार मेला रोजगार के अवसरों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

