दुर्गापूजा से पहले गिरिडीह में सुरक्षा पर सवाल, बड़ा चौक के पास खुला कुआं बना खतरा
बड़ा चौक के पास खुला कुआं, दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
गिरिडीह के बड़ा चौक के पास कुएं का घेरा टूट गया है। दुर्गा पूजा नजदीक है और ऐसे में यहां लोगों की आवाजाही भी बढ़ने वाली है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
पूर्व में नाली में बच्चे के डूबने की घटना सामने आने के बावजूद अगर खुले कुएं और टूटे नालियों की स्थिति जस की तस है, तो यह जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।
कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसे में नगर निगम को तत्काल संज्ञान लेकर कुएं की घेराबंदी कराने और आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।
सिर्फ बड़ा चौक ही नहीं, नगर निगम के सभी क्षेत्रों में टूटे नाली के स्लैब की मरम्मत और खुले नालों को ढकने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
दुर्गा पूजा से पहले सवाल साफ है—क्या नगर निगम शहर की सड़कों और नालियों को सुरक्षित करेगा, या फिर किसी हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी?

