खड़गे की 3 बड़ी मांगें- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर से चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 3 मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हैं, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना। खड़गे ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने दिल्ली में महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न को लेकर BJP पर निशाना साधा।