गांडेय में मोहदा मोड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की पहल: मोहदा मोड़ की जर्जर सड़क की कराई गई मरम्मत, लोगों को मिली राहत
​गांडेय: प्रखंड के हृदय स्थल माने जाने वाले मोहदा मोड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक के नेतृत्व में कराई गई।
​लंबे समय से इस सड़क के बदहाल होने से आए दिन गाड़ियां पलट रही थीं और दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे ग्रामीण और वाहन चालक बेहद परेशान थे। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रमुख राजकुमार पाठक के सौजन्य से सड़क की मरम्मत कराई गई। इस पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रमुख का आभार जताया। मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।