रांची T-20 मुकाबले के टिकट कल से बिक्री पर, काउंटर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेगा

रांची में होने वाले T-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। मैच के टिकटों की बिक्री कल से शुरू होने जा रही है।
टिकट खरीदने के लिए काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, जो दर्शक घर बैठे टिकट लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन भी टिकट की खरीदारी कर सकते हैं।
मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और टिकटों की बिक्री शुरू होते ही काउंटर पर भीड़ जुटने की उम्मीद है।