गिरिडीह में होमगार्ड जवानों की महासभा – 365 दिन ड्यूटी लागू करने की मांग
गिरिडीह में होमगार्ड जवानों की महासभा – 365 दिन ड्यूटी लागू करने की मांग।
गिरिडीह शनिवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन,जिला शाखा गिरिडीह के द्वारा एक विशाल महासभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बोरो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में हुआ।
इस महासभा में गिरिडीह जिले के लगभग 400 से 500 सहायक पुलिस और गृह रक्षक जवान उपस्थित हुए। महासभा का मुख्य उद्देश्य गृह रक्षकों की 365 दिन ड्यूटी लागू करवाने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था। 365 दिन ड्यूटी के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।
इस महासभा में प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और महासचिव राजीव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिले के तमाम गृह रक्षकों को अपने हक के लिए एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला गृह रक्षकों की भी काफी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे जवानों की एकता की मिसाल देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के सामने रखीं, जिस पर एसोसिएशन ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव रामवचन प्रसाद,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भीमदेव राम,उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,कंचन राय, प्रदीप कुमार पाण्डेय,शंकर सिन्हा,विनोद सिंह,नवल किशोर विश्कर्मा,चन्दन सोलंकी, सुरेंद्र यादव,समेत जिले के सभी पदाधिकारी और सैकड़ों जवान मौजूद थें।

