6 अक्टूबर को खत्म होगा सहायक पुलिस का अनुबंध, 2500 कर्मियों पर बेरोजगारी का संकट

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कहा है कि सहायक पुलिस कर्मियों का अनुबंध 6 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला है। अनुबंध समाप्त होने से 2500 सहायक पुलिस कर्मी बेरोजगार हो जाएंगे। सहायक पुलिस उग्रवाद प्रभावित इलाका में पद स्थापित है। सहायता पुलिक का वेतन 10000 रुपए प्रतिमाह में बहाल हुए थे। अब 13 हजार प्रतिमाह वेतन मिलता हैं। सहायक पुलिस से झारखंड पुलिस की तरह ड्यूटी दी जाती हैं। सहायक पुलिस की नियुक्ति 2017 में हुई थी। राज्य सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इनके प्रदर्शन के आधार पर झारखंड पुलिस में स्थाई कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेवा विस्तार के लिए बार बार धरना प्रदर्शन किया जाता है। तब जा कर सेवा विस्तार होता हैं। सहायक पुलिस अपना उम्र का स्वर्णिम काल विभाग को दे चुके है। इनका सेवा विस्तार नई हुआ तो ये सभी कही के लायक नहीं बचेंगे क्योंकि दूसरे नौकरी में जाना का उम्र सीमा भी नहीं बचा है। मोर्चा अध्यक्ष ने सहायक पुलिस कर्मियों की सेवा विस्तार अभिलंब करने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री से की है। ताकि सहायक पुलिस अपनी सेवा में बरकरार रहे।