गिरिडीह में MDA 2027 की तैयारी तेज, NBS कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण

गिरिडीह। आगामी MDA 2027 के अंतर्गत NBS (Night Blood Survey) कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह के सभागार में MTS, प्रभारी MTS एवं LT का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला VBD पदाधिकारी ने की, जबकि जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सोहेल अख्तर अंसारी की निगरानी में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रभारी VBD सलाहकार एवं Piramal टीम ने NBS प्रक्रिया को सही और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
मौके पर LT रंजन एवं शैलेश ने NBS की प्रक्रिया का विस्तृत प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया। प्रतिभागियों को स्लाइड संग्रहण, स्लाइड जांच, रिकॉर्डिंग तथा कार्यक्रम के सफल संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी NBS कार्यक्रम को निर्धारित प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करना तथा संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की तकनीकी क्षमता को मजबूत बनाना रहा।