गिरिडीह में दुर्गा विसर्जन की भव्य तैयारी, समिति के 50 साल पूरे होने पर होगा भंडारा
गिरिडीह। श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक मानसरोवर के तट पर चन्द्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया और इस वर्ष के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संदीप गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ स्वर्णकार, रॉकी सिंह, ललन खटीक और परिचय पाण्डेय को चुना गया। निरंजन कुप्ता सचिव बनाए गए, जबकि विनोद केशरी, अनिल केशरी, नन्दकिशोर सिंह और निरंजन भगत सह-सचिव चुने गए। संतोष साव कोषाध्यक्ष तथा अनुभव सिंह सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मानसरोवर की सफाई के साथ तालाब को आकर्षक रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य नाव की व्यवस्था की जाएगी।
इस वर्ष श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने और स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानसरोवर के तट पर माता के भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी दुर्गा मंडपों के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित गिरिडीहवासियों को भंडारे में सादर आमंत्रित किया है।
बैठक को सफल बनाने में समिति के मुख्य संरक्षक रामजी प्रसाद एवं चन्द्रदेव प्रसाद यादव के साथ कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता, श्याम कुमार सुधांशु, सच्चिदानंद सिंह, रंजीत प्रसाद, सुभम सिंह, रवि कुमार, अविनाश केशरी, संतोष गुप्ता, आकाश सिंह, रोचित अग्रवाल, कमलनयन गिरि, आदर्श केशरी, हलचल गुप्ता, रोहित केशरी, योगेश्वर दास, श्रीकांत वर्मा, दिनेश जायसवाल, चन्दन कुमार, गौरव गुप्ता, गोलू गुप्ता, अखिल केशरी, अंकित गुप्ता, विरेन्द्र साव और राजा गुप्ता सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

