‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ी भीड़, बाबा नीम करौली के दर्शन को पहुंच रहे युवा

‘हनुमान अंश’ फिल्म की रिलीज और चर्चा के बाद नैनीताल के कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। युवाओं में बाबा की भक्ति का गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे आध्यात्मिक पर्यटन तो चमक उठा है लेकिन पहाड़ों पर बढ़ रहे ट्रैफिक ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।